उत्तराखंड
देहरादून- हजारों पेंशनधारकों के लिए काम की खबर, सत्यापन प्रक्रिया शुरू…
उत्तराखंड के पेंशनधारकों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि देहरादून में समाज कल्याण के अंतर्गत आने वाले पेंशन धारकों के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद हजारों पेंशनधारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में लगातार पेंशन से जुड़े प्रकरणों पर गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग ने फर्जी पेंशन, दोहरी पेंशन अथवा मौत के बाद भी पेंशन ले जाने से जुड़े मामलों को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान और परित्यक्ता पेंशन पा रहे 90 हजार पेंशन धारकों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।
बताया जा रहा है कि 15 जून तक भौतिक सत्यापन का यह कार्य पूर्ण होना है। सत्यापन न होने की दशा में पेंशन रोकी भी जा सकती है। शहरी क्षेत्र के पेंशनर अपने क्षेत्र के पटवारी, लेखपाल जबकि ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनर अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से सत्यापन के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सभी पेंशनधारकों और उनके पाल्यों को सार्वजनिक माध्यम से सूचना भेजी गई है, ताकि वे इस अभियान में सहयोग कर सकें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
