Connect with us

मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

उत्तराखंड

मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

 

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को पांच दिवसीय मसूरी शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज हुआ। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित शरदोत्सव 6 से 10 अक्टूबर तक चलेगा। गांधी चौक पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने ध्वजारोहण कर उत्सव का शुभारंभ किया।

उद्घाटन अवसर पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। रिमझिम बारिश, घना कोहरा और ठंडी हवाओं के बीच स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

नगर पालिका टाउन हॉल में पद्मश्री बसंती बिष्ट ने पारंपरिक जागर की प्रस्तुति देकर दर्शकों को उत्तराखंड की देव संस्कृति से रूबरू कराया। इसके बाद पांडवाज बैंड ने पारंपरिक उत्तराखंडी और पाश्चात्य वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी के साथ गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

शरदोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ किया गया। एमपीजी कॉलेज में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्नूकर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, एसडीएम राहुल आनंद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन समेत सभासद, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top