उत्तराखंड
भारत में वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित, मैसेज नहीं भेज पा रहे यूजर्स…
WhatsApp Server Down: भारत में अचानक करोड़ों यूर्जस के मैसेज पर ब्रेक लग गया है। मेटा के वॉट्सऐप की सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुई हैं। भारत में दोपहर 12:30 बजे से लोग व्हाट्सएप पर मैसेज नहीं सेंड कर पा रहे हैं। जिसको लेकर कंपनी का बयान भी सामने आया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वेबसाइट्स या सेवाएं डाउन होने की जानकारी देने वाले और उन्हें ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector पर 20,000 से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप में दिक्कत आने की जानकारी दे चुके हैं और बड़े क्षेत्र में मौजूदा खामी ने यूजर्स को प्रभावित किया है। यूजर्स को मेसेज भेजने, सर्वर कनेक्शन और ऐप के दूसरे हिस्सों में खामियां देखने को मिली हैं। मेटा स्पोक्सपर्सन ने कहा, “हमें पता है कि कुछ यूजर्स को मेसेज भेजने में परेशानी हो रही है और हम जल्द से जल्द वॉट्सऐप की सेवाएं सभी के लिए रीस्टोर करने की कोशिश में लगे हैं।”
वहीं वॉट्सऐप डाउन होने के साथ ही यूजर्स माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर इस बारे में लिख रहे हैं। यूजर्स एकदूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या वाकई वॉट्सऐप की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसा कम ही होता है, जब मेटा फैमिली की ऐप्स (वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम) में ऐसी दिक्कतें देखने को मिलें लेकिन फिलहाल वॉट्सऐप चैटिंग नहीं हो पा रही। वहीं ट्विटर पर #WhatsappDown ट्रेंड कर रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
