Connect with us

प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

उत्तराखंड

प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

उत्तराखंड में बारिश का कहर जहां जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।  प्रदेश के कई जिलों में 21 और 22 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 25 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुश्ता ढह गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में देर रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव के मंदिर परिसर को नुकसान हुआ है। टपकेश्वर महादेव मंदिर के लिफ्ट वाले हिस्से का पुश्ता ढह गया है। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में 21 अगस्त को भारी से भारी बारिश हो सकती है। वही हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली और टिहरी जिलों को भी अलर्ट पर रखा है। उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत जिले में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

बताया जा रहा है कि 21 से 25 के बीच पर्वतीय जिलों के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 25 अगस्त के बाद बारिश की एक्टिविटी कम होने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। क्योंकि जगह-जगह भूसख्लन और उफनाई नदियां हादसों को दावत दे रही है।  लगातार हो रही बारिश से बद्रीनाथ हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधसांव जोन सक्रिय हो गए हैं।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top