उत्तराखंड
उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर नदीं में गिरी कार, पांच लोग थे सवार…
उत्तराखंड में आसमानी आफत कहर बनकर बरस रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश के चलते हाहाकार है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तराखंड में बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसा कोटद्वार से करीब 3 किलोमीटर आगे दुगड्डा की ओर लालपुर के समीप बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर खो नदी में जा गिरी। कार में जनपद बिजनौर निवासी 5 युवक सवार थे, जो दुगड्डा क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।
वहीं दूसरी ओर देहरादून में भी बारिश का कहर जारी रहा। विकासनगर में भी लगातार वर्षा के चलते हसनपुर कल्याणपुर में दो कच्चे मकान धराशाई हो गए। दो मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, जबकि दो दर्जन के करीब मकान खतरे की जद में आ गए हैं। यहां पर आसन नदी और बरसाती रपटों के कारण ज्यादा नुकसान हो रहा है। लगातार बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी
बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…
देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
