उत्तराखंड
उत्तराखंडः इंटेलिजेंस विभाग में तबादले, इन्हें मिली देहरादून की कमान…
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। पुलिस विभाग के बाद शासन में अब इंटेलिजेंस विभाग में तबादले किए है। बताया जा रहा है की तरफ से टिहरी में कमान संभाल रहे मनोज असवाल को देहरादून LIU इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कई अहम मौके पर खुफिया सूचनाएं देने में विफल रहे एलआईयू में बड़ी कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि देहरादून की कमान संभाल रहे लक्ष्मण नेगी को टिहरी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं टिहरी जिले में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की कमान संभाल रहे मनोज असवाल को देहरादून भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि देहरादून में बेरोजगार संघ के आंदोलन के बाद से खुफिया विभाग को लेकर चर्चाएं हो रही थी। मामले की जांच हुई और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और पूरे घटनाक्रम पर लापरवाही को लेकर पुलिस विभाग समेत इंटेलिजेंस विभाग की भी कमी देखी गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
