उत्तराखंड
उत्तराखंडः अगले आदेश तक केदारनाथ हेली सेवा पर रोक, दिए गए ये निर्देश…
केदारनाथ दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि शासन ने अगले आदेशों तक हेली सेवा पर रोक भी लगा दी है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है। ये फैसला आज सुबह हुए हादसे को देखते हुए लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ है। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रेश होने से दो पायलेट सहित सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फौरन जांच के आदेश दे दिए हैं और साथ ही अगले आदेशों तक हेली सेवा पर रोक भी लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। वहीं इस घटना की डीएम की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
