उत्तराखंड
उत्तराखंडः ड्राइवर के बेटे ने पेश की मिसाल, NDA में पाया मुकाम…
उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। छोटे से क्षेत्र से निकलकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के दीपक कांडपाल का नाम जुड़ गया है। दीपक ने कड़ी मेहनत से मुफलिसी की जंजीरे तोड़ एनडीए में मुकाम पाया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर के गरूड में किराए में रहने वाले डुंगलोट निवासी मैक्स चालक जीवन चंद्र कांडपाल के बेटे ने कड़ी मेहनत से कमाल कर दिया। उनके बेटे दीपक कांडपाल का चयन एनडीए में हो गया है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले दीपक को बचपन से ही एनडीए परीक्षा पास करने की तम्मना थी। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत भी की।
बताया जा रहा है कि बचपन से मेधावी रहे दीपक की प्राथमिक सेंट एडम्स से हुई । उसके बाद कक्षा में 9 में जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने के बाद 12 तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय में हुई । इंटर मीडिएट में जिला टॉपर रहे दीपक आगे की पढ़ाई के लिए डीयू दिल्ली के हिन्दू कालेज से बीएससी में दाखिला लिया । जहां से उन्होंने पढ़ाई के साथ – साथ कोचिंग भी जारी रखी । वर्तमान में उनका चयन एनडीए में हुआ है । उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर है ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
