उत्तराखंड
उत्तराखंड STF ने एक और नकल माफिया के साथी को किया गिरफ्तार, गोवा से हुई गिरफ्तारी…
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने आज एक और गिरफ्तारी की है। ये गिरफ्तारी गोवा से की गई है। जिसके तार यूपी नकल माफिया से जुड़े है। बताया जा रहा है कि मामले में आज 30वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ आरोपित को दून ले आई है और पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीएप ने पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ और साक्ष्यों पर एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था। जांच के बाद अभियुक्त फिरोज हैदर को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। एसटीएफ की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि फिरोज हैदर काफी समय से केंद्रपाल के संपर्क में था।
बताया जा रहा है कि फिरोज हैदर वो व्यक्ति है, जो अपने साथियों के साथ लखनऊ से हल्द्वानी तक UKSSSC का पेपर लेकर आया था। हल्द्वानी में फिरोज हैदर ने ये पेपर शशिकांत को दिया था। Uttarakhand STF की पूछताछ में सामने आया कि फिरोज हैदर का यूपी के नकल माफिया केंद्रपाल के पास धामपुर में आना जाना था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
