उत्तराखंड
उत्तराखंडः इस जिले में 2 मई तक स्कूल रहेंगे बंद , जानें कारण…
उत्तराखंड के पौड़ी जिले से बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि जिले में बाघ की लगातार बढ़ती सक्रियता को देखते हुए डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में अगले चार दिन के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए है। प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों की 2 मई तक कुल 4 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाघ की सक्रियता के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थिति सामान्य होने तक तहसील रिखणीखाल के ग्राम डल्ला , पट्टी पैनो -4 , मेलघार , क्वीराली तोल्यू , गाडियू जुई . द्वारी काण्डा , कोटडी क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों / आगनबाडी केन्द्रों में डीएम ने अवकाश घोषित किया है।
साथ ही आदेश में लिखा है कि तहसील रिखणीखाल के ग्राम डल्ला , पट्टी पैनो- मेलघार , क्वीराली , तोल्यू गाढियू जुई . द्वारी काण्डा , कोटडी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त विद्यालयो / आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 29.04.2023 से दिनांक 02.05.2023 तक चार दिनों का अवकाश घोषित किया जाता है । साथ ही उक्त अवधि में उपरोक्त ग्रामों में स्थित समस्त विद्यालयों में कक्षाएं ऑनलाइन के माध्यम से संचालित की जायेगी ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
