उत्तराखंड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती का एडमिट कार्ड किया जारी, इस दिन होगा एग्जाम…
उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के तहत होने वाली टाइपिंग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 12 दिसंबर को होगी। उम्मीदवार अपना ए़डमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 15 अगस्त को हुई थी। परीक्षा का परिणाम 18 नवंबर को जारी किया गया था। परीक्षा में चुने गए युवाओं को अब हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट देना होगा। ये टेस्ट 12 दिसंबर को ज्ञानोदय कंप्यूटर लैब, परीक्षा भवन, हरिद्वार में हिंदी, टाइपिंग की परीक्षा होगी। इसके एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि चुने गए उम्मीदवारों में से टाइपिंग टेस्ट से ठीक पहले कुछ के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। ऐसे उम्मीदवार आयोग की ई-मेल आईडी पर नौ दिसंबर तक अपना पक्ष भेज सकते हैं। और जिनके ए़डमिट कार्ड जारी किए गए है वह डाउनलोड कर सकते है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
