उत्तराखंड
उत्तराखंडः कैबिनेट मंत्री के भाई के घर दिनदहाड़ें बड़ी लूट, जांच में जुटी पुलिस…
उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेखौफ बदमाशों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। देहरादून से सटे डोईवाला में कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर पर दिन दहाड़े करोड़ो की लूट की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया है। घटना से सनसनी मच गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला डोईवाला चौक के पास घराट वाली गली का है। यहां डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे शीशपाल अग्रवाल के घर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में पहुंचने के बाद स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए 10 मिनट रुकने की बात कही और घर के अंदर चले गए। इस दौरान घर में शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी उपस्थित थीं। डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बना दिया और पूरे घर को खंगाल डाला।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर के अंदर से बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लूट ली। बताया जा रहा है कि बदमाश एक घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। लूटपाट में छह लोग शामिल थे। लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बदमाश सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए।
वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ अनिल कुमार शर्मा मौके पर मौजूद है। साक्ष्यों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर डोईवाला में खोफ का माहोल बन गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
