उत्तराखंड
उत्तराखंडः भू-माफियाओ पर पुलिस का शिकंजा, मुकदमा दर्ज…
डोईवाला। पुलिस द्वारा क्षेत्र में भू-माफियाओ द्वारा भूमि की खरीद फरोख्त में धोखाघडी और जमीनों पर अवैध कब्जे करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध अभियान शुरू किया गया है।
जिस पर डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत चौकी प्रभारी हर्रावाला द्वारा दिवाकर नैनवाल (40) पुत्र स्व0 केशवानन्द नैनवाल निवासी शमशेरगढ निकट कस्तूरी चौक चौकी हर्रावाला थाना डोईवाला को भूमि की खरीद फरोख्त मे धोखाघडी/जमीनों पर अवैध कब्जे करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को दी गई। जिसपर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त रिपोर्ट पर गोपनीय रूप से जाँच की गई। और तथ्य सही पाये जाने पर दिवाकर नैनवाल का चालान गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पुलिस को पता चला कि उसके खिलाफ मु0अ0स0-224/19 धारा 420/467/468/471 भादवि चालानी थाना डोईवाला, 227/19 धारा 420 भादवि चालानी थाना डोईवाला, 226/19 धारा 420/406 भादवि चालानी थाना डोईवाला, मु0अ0स0- 270/19 धारा 420 भादवि चालानी थाना रायपुर, मु0अ0स0-190/19 धारा 420/467/468/471 भादवि चालानी थाना रायपुर पंजीकृत हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
