उत्तराखंड
उत्तराखंडः यहां गहरी खाई में वाहन गिरने से एक की मौत, मची चीख-पुकार…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। चमोली से अभी-अभी दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां नंदानगर-भेंटी मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर को नंदानगर-भेंटी मोटरमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
खाई में गिरा डॉक्टरों का वाहन, कई घायल
वहीं दूसरी ओर कोटद्वार बीरोंखाल में डॉक्टरों की गाड़ी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वेदीखाल से स्वास्थ्य शिविर का समापन होने के बाद पीपीपी मोड पर संचालित बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य का स्टाफ वापस बीरोंखाल लौट रहा था। अरकंडाई के समीप पंचपुरी पुल के पास चढ़ाई में जीप अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे नयार नदी में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
