उत्तराखंड
उत्तराखंड- इस विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्मिकों की प्रोन्नति के आदेश जारी, देखें…
उत्तराखंड जल संस्थान से बड़ी खबर आ रही है। पेयजल विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्मिकों की प्रोन्नति कनिष्ठ सहायक के पद पर वेतनमान विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर की गई है। बताया जा रहा है कि 21 कर्मचारियों की समूह घ से समूह ग में पदोन्नति की गई है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार समूह घ से समूह ग में प्रोन्नति की मांग के फलस्वरूप दिनांक 22 मई को परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसका परिणाम 6 जून को जारी किया गया। जिसमें हाईस्कूल योग्यता धारक 11 कर्मियों को कनिष्ठ सहायक व इण्टरमीडिएट योग्यता धारक 10 कर्मियों को कनिष्ठ सहायक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है।
जारी आदेश में लिखा है कि विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्मिकों की प्रोन्नति कनिष्ठ सहायक के पद पर वेतनमान विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर उत्तराखण्ड जल संस्थान में चतुर्थ श्रेणी के रू. 5200-20200 ग्रेड पे 2000 यथापुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स लेवल- 3 ( 21700-69100 ) में प्रोन्नति की गई है।
बताया जा रहा है कि प्रोन्नत कर्मियों की तैनाती स्थानीय होने के कारण इनको नियमानुसार स्थानान्तरण सम्बन्धी कोई लाभ देय नहीं होगें । प्रोन्नत कर्मी आदेश प्राप्ति के एक माह के भीतर पदोन्नत पद पर योगदान करेंगे।
BREAKING: उत्तराखंड के इस विभाग में कर्मियों के हुए बंपर प्रमोशन, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/y6rok4GSM6
— uttarakhand news (@SKhanbrain) June 7, 2023
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार
टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…
