उत्तराखंड
उत्तराखंडः शिक्षा विभाग ने इन कर्मियों को दी बड़ी राहत, ये आदेश हुआ जारी…
देहरादून- उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। जिससे अब कार्मिक पति-पत्नी को बड़ी राहत दी गई है। विभाग ने कार्मिक पति-पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता अनुमन्य किए जाने को लेकर वित्त नियंत्रक विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड ने आदेश जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि विद्यालय शिक्षा के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय के कार्मिकों को राजकीय कार्मिकों की भांति सेवा में कार्यरत पति तथा पत्नी दोनों को एक ही स्टेशन पर कार्यरत होने पर एक ही आवास में रहने पर पति तथा पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
राजकीय एवं अशासकीय प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को व्यवस्था अनुसार आवास किराया भत्ते का भुगतान किया जाना है । लिहाजा शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को मकान किराया भत्ता दिलवाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
