उत्तराखंड
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश…
School Fees: उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों की फीस से अभिभावक परेशान रहते है। ऐसे में अभिभावकों की परेशानी और लंबे समय से हो रही मांग पर शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्दश दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने उत्तराखंड अभिभावक एकता समिति के सुझाव को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सभी सीईओ को निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए समिति के सुझावों के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि समिति ने पिछले साल 22 अप्रैल 2022 को सीएम को ज्ञापन देकर प्राइवेट स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण गठन को सक्रिय करने की मांग की थी। पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने फीस ऐक्ट को लेकर चुनावी आचार संहिता लागू होने से ठीक तीन दिन पहले पांच जनवरी 2022 को प्राधिकरण के गठन के आदेश कर दिए थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
