Connect with us

उत्तराखंडः सुबह-सुबह यहां भूकंप से डोली धरती, इतनी थी तीव्रता…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः सुबह-सुबह यहां भूकंप से डोली धरती, इतनी थी तीव्रता…

Earthquake: उत्‍तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि ये झटके आज (रविवार) सुबह सीमांत जिले पिथौरागढ़ में महसूस हुए है। सुबह आए भूकंप से जहां लोग दहशत में आ गए वहीं जोशीमठ वालों की सांसे भी इस भूकंप की सूचना से थम गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर–बनबसा विद्युत परियोजना को मिली रफ्तार, ₹3 करोड़ जारी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह 8:58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है। ये झटके मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूट मापी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई दस किमी बताई गई है। तीव्रता कम होने के चलते जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में उत्तरकाशी में दो बार भूकंप से झटके महसूस किए गए थे.

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top