उत्तराखंड
उत्तराखंडः सुबह-सुबह यहां भूकंप से डोली धरती, इतनी थी तीव्रता…
Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि ये झटके आज (रविवार) सुबह सीमांत जिले पिथौरागढ़ में महसूस हुए है। सुबह आए भूकंप से जहां लोग दहशत में आ गए वहीं जोशीमठ वालों की सांसे भी इस भूकंप की सूचना से थम गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह 8:58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है। ये झटके मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूट मापी गई है।
भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई दस किमी बताई गई है। तीव्रता कम होने के चलते जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में उत्तरकाशी में दो बार भूकंप से झटके महसूस किए गए थे.
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
