Connect with us

उत्तराखंडः बारिश के कारण भरभराकर गिरा मकान, घर में सो रहा था परिवार…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः बारिश के कारण भरभराकर गिरा मकान, घर में सो रहा था परिवार…

देहरादून के विकासनगर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह मंगलवार को बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। विकासनगर के ग्राम कुंजा में देर रात बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। जिस समय मकान गिरा उस समय घर के अंदर परिवार सो रहा था। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं गनिमत रही कि हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  Cum văd eu lumea; Teoria relativității pe înțelesul tuturor - Toate genurile gratuite

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे विकासनगर के ग्राम कुंजा में एक घर भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि यहां गांव के बीच से होकर जाने वाली आसन नदी के पास एक बरसाती नाले के बहाव का रुख उनके घर की तरफ मुड़ गया था। जिससे कुछ ही मिनटों में पानी ने पूरे घर को तहस-नहस कर दिया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित

बताया जा रहा है कि अकबर पुत्र असगर निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट अपनी पत्नी आश्मीन व 10 वर्षीय पुत्र समद के साथ घर के भीतर सो रहे थे। घटना से घबराकर वह लोग उठ कर बाहर भागे। संयोग रहा कि मकान गिरने से पहले ही सभी सदस्य घर के बाहर आ गए थे। जिससे जनहानि होने से बच गई। वहीं, नाले के पानी से कुंजा ग्रांट में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई घरों में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी हुई पुस्तकों की खरीददारी और बच्चों का हुआ उत्तराखण्ड टैलेंट शो
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top