उत्तराखंड
उत्तराखंडः इन कर्मियों के लिए मंहगाई भत्ते का आदेश जारी…
उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और निकायों समेत विभिन्न उपक्रमों के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग की तरफ से इन कर्मियों के लिए मंहगाई भत्ते का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत छठे वेतनमान और सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मियों को महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि राज्य कर्मचारी सहायता प्राप्त शिक्षण सुप्रावित शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का भुगतान 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के अनुमन्य महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 38% को बढ़ाकर 42% प्रतिमाह किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है।
बताया जा रहा है कि राज्य वित्त विभाग की तरफ से दो अलग-अलग आदेश किए गए. इसमें राज्य कर्मचारियों, विभिन्न निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने से जुड़ा आदेश जारी हुआ. छठे केंद्रीय वेतनमान और सातवें वेतनमान का लाभ लेने वाले कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते से जुड़े आदेश में इन कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने के आदेश किए गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
