उत्तराखंड
उत्तराखंड बीजेपी की नई टीम घोषित, इन नए चेहरों को मिली जगह, देखें लिस्ट…
Uttarakhand News: भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम का ऐलान कर दिया है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदले गए हैं। भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है। देखिए किसको जगह दी गई है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को बनाया गया है। जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर को बनाया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को बनाया गया है। इसके अलावा इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
गौरतलब है कि नई प्रांतीय टीम के गठन को लेकर कई दिनों से कसरत चल रही थीं। जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शुक्रवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। जिसके बाद सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda ) के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की बैठक के बाद उत्तराखंड भाजपा की नई टीम के नाम फाइनल कर दिए गए थे।
Uttarakhand Breaking: BJP की नई टीम का ऐलान, जानें किसको मिली जगह, कौन हुआ बाहर, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/Zy5d34WNBk
— Pahadi khabarnama ( पहाड़ी खबरनामा ) (@Pahadikhabar) August 23, 2022
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
