उत्तराखंड
उत्तराखंडः अशासकीय विद्यालयों में होने वाली सभी नियुक्तियों पर लगी रोक…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही है। शिक्षा विभाग ने अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विभाग राज्य के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को तत्काल अशासकीय विद्यालयों में समस्त प्रकार की नियुक्तियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार और विभाग को अशासकीय स्कूलों में होने वाली शिक्षक भर्ती में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। इस शिकायतों पर एक्शन लेते हुए शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विद्यालयों में नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों के संबंध में विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत समस्त अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई जाती है और समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी इस आदेशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
