उत्तराखंड
उत्तराखंड: 228 नियुक्तियों को रद्द करने का प्रस्ताव, विधानसभा अध्यक्ष ने कही ये बात…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। विधानसभा भर्ती प्रकरण में कोटिया जांच समिति द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को रिपोर्ट सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि समिति ने नियुक्तियां रद्द करने की संस्तुति की है। जिसके बाद विस अध्यक्ष ने नियुक्तियां रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 228 नियुक्तियों को रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विधानसभा भवन में मीडिया को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद 2016 की 150 भर्तियां, 2019 की 6 भर्तियां और 2021 की 72 भर्तियां निरस्त करने की संस्तुति शासन को भेजी है।
बताया जा रहा है कि विधानसभा में भर्ती के लिए जमकर भाई भतीजावाद किया गया है। अपर निजी सचिव समीक्षा, अधिकारी समीक्षा अधिकारी, लेखा सहायक समीक्षा अधिकारी, शोध एवं संदर्भ, व्यवस्थापक, लेखाकार सहायक लेखाकार, सहायक फोरमैन, सूचीकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, वाहन चालक, स्वागती, रक्षक पुरुष और महिला के पदों पर भर्ती में सवाल उठे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
