उधम सिंह नगर
उत्तराखंडः दूध लेने जा रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली, क्षेत्र में मची सनसनी
काशीपुर: उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं बढती जा रही है। शुक्रवार को उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोली महिला के गले में लगी है। घटना आईटीआई थाना क्षेत्र की पैगा पुलिस चौकी के ग्राम महुआखेड़ागंज की है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला दूध लेने जा रही थी.आनन- फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया । जहां हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने महिला को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड लोक विरासत–2025 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल
22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम; मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद
22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम; मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रतिभाग किया
गिरता पारा, बढ़ती चुनौतियां-जिला प्रशासन अलर्ट पर
