उधम सिंह नगर
फिर उत्तराखंड आ रहे है केजरीवाल, काशीपुर में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित
देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार करने में जुटी हुई है। ऐसे में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस बार अरविंद केजरीवाल आगामी 11 दिसंबर को काशीपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान माना जा रहा है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल महिलाओं से जुड़ी किसी बड़ी घोषणा का भी आगाज कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आप पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से जनता के मुद्दों में और मुद्दे समाहित करने के लिए 11 दिसंबर को काशीपुर पहुंच रहे हैं, जहां पर वह एक और बड़ी घोषणा करेंगे। यह उनका आधिकारिक रूप से पांचवां उत्तराखंड दौरा होगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल काशीपुर में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। काशीपुर दौरे के दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल काशीपुर पहुंचकर कोई बड़ी घोषणा करके प्रदेश की राजनीति में सियासी उबाल ला सकते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी
आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…
हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…
