उत्तराखंड
उत्तराखंडः तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आया नौ साल का मासूम, पिता के सामने तोड़ा दम…
Acident in Uttarakhand: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। दर्दनाक हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां एक नौ साल के मासूम की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मासूम अपने पिता के साथ स्कूल जा रहा था। पिता के सामने बच्चे की की मौत से कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने डंपर चालक गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नौ वर्षीय निर्मल सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी पांडेयखोला रोज की भांति अपने पिता के साथ अपने एनबूयू पब्लिक स्कूल में जा रहा था। मंगलवार की सुबह जब वह अपनी बहन और पिता के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था तो पांडेयखोला बाईपास के पास अचानक पीछे से एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि निर्मल बाइक से नीचे गिर गया और डंपर की चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि आनन-फानन में पिता मासूम को लहुलूहान हालत में बेस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रही है। वहीं डंपर को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में बच्चे के पिता और बहन भी बाल बाल बचे हैं। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में रोष है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
