उत्तराखंड
यूकेएसएससी ने सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी…
UKSSSC Update: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूकेएसएससी ने सचिवालय सुरक्षा संवर्ग) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने सबसे कम रिकॉर्ड पांच दिन में परिणाम जारी किया है। अभ्यार्थी आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते है।
बता दें कि आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पेपर लीक के बाद हुई सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम महज पांच दिन में जारी किया है। बताया कि इस भर्ती परीक्षा में जिन युवाओं का चयन हुआ है, उन्हें अब शारीरिक मापजोख परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके लिए जल्द ही आयोग अपनी वेबसाइट पर शेड्यूल जारी करेगा। स्थान और समय की जानकारी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को वहां निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि आयोग द्वारा 21 मई, 2023 को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग के 33 पदों पर चयन हेतु प्रदेश के 04 जनपदों में पुनर्परीक्षा आयोजित की गई। जिसके बाद उसी दिन शाम को उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। अब पांच दिन में रिजल्ट जारी किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
