उत्तराखंड
उत्तराखंड में सफर करना हुआ मंहगा, अब देना होगा इतना किराया
देहरादूनः उत्तराखंड में मंहगाई की मार आमजन को खस्ताहाल करी हुई है। पेट्रोल-डीजल और फल-सब्जियों के दाम बढ़ने के बाद अब उत्तराखंड रोडवेज ने भी अपने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे अब सफर करना महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क में एक अप्रैल से हुई 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब उत्तराखंड रोडवेज ने बसों के किराये में वृद्धि कर दी है। हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ साथ टोल टेक्स के रेट बढ़ने से अब रोडवेज ने किराया बढ़ा दिया है। दिल्ली, जयपुर, मेरठ, सहारनपुर, पानीपत, आगरा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, कानपुर समेत रुड़की, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नैनीताल और हल्द्वानी आदि मार्ग पर किराये की वृद्धि हुई है। कई रोड पर बसों का पांच से ₹10 तक किराया बढ़ाया दिया गया है।
बताया जा रहा है कि टोल टैक्स का अतिरिक्त किराया अब यात्रियों से लेना शुरू कर दिया गया है उत्तराखंड परिवहन निगम ने हरिद्वार-दिल्ली रोड से आने पर यात्रियों से ज्यादा किराया लिया जा रहा है।पर्वतीय मार्गों की बसों का इस पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन गढ़वाल से कुमाऊं जाने वाली बसों में टोल के कारण किराया ज्यादा देना होगा। किराये में पांच रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
