Connect with us

उत्तराखंड में सफर करना हुआ मंहगा, अब देना होगा इतना किराया

उत्तराखंड

उत्तराखंड में सफर करना हुआ मंहगा, अब देना होगा इतना किराया

देहरादूनः उत्तराखंड में मंहगाई की मार आमजन को खस्ताहाल करी हुई है। पेट्रोल-डीजल और फल-सब्जियों के दाम बढ़ने के बाद अब उत्तराखंड रोडवेज ने भी अपने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे अब सफर करना महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क में एक अप्रैल से हुई 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब उत्तराखंड रोडवेज ने बसों के किराये में वृद्धि कर दी है। हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ  साथ टोल टेक्स के रेट बढ़ने से अब रोडवेज ने किराया बढ़ा दिया है। दिल्ली, जयपुर, मेरठ, सहारनपुर, पानीपत, आगरा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, कानपुर समेत रुड़की, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नैनीताल और हल्द्वानी आदि मार्ग पर किराये की वृद्धि हुई है। कई रोड पर बसों का पांच से ₹10 तक किराया बढ़ाया दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

बताया जा रहा है कि टोल टैक्स का अतिरिक्त किराया अब यात्रियों से लेना शुरू कर दिया गया है उत्तराखंड परिवहन निगम ने हरिद्वार-दिल्ली रोड से आने पर यात्रियों से ज्यादा किराया लिया जा रहा है।पर्वतीय मार्गों की बसों का इस पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन गढ़वाल से कुमाऊं जाने वाली बसों में टोल के कारण किराया ज्यादा देना होगा। किराये में पांच रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

 

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top