उत्तराखंड
दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े हादसे की खबर पौड़ी जिले के कोटद्वार से आ रही हैं। यहां बैजरो मोटर मार्ग पर बीरोंखाल के कोलादरिया के पास एक कार खाई में गिर गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है तो वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थलीसैंण पौड़ी से एक कार थलीसैंण के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान कार जैसे ही बीरोंखाल के कोलादरिया के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त चालक रोहित निवासी गाजियाबाद और थलीसैंण निवासी कुंदन के रूप में हुई है। वहीं घायल का नाम सुनील सिंह निवासी बीरोंखाल ब्लॉक गांव दजेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनसे लिफ्ट मांगी थी और वह अपने घर से 10 किमी दूर ही हादसे का शिकार हो गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
