उत्तराखंड
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से पांच लोगों की मौत, एक घायल…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां गहरी खाई में कार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि घायल को रेस्क्यू करने के लिए ब्रह्मखाल चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य कर शवों को कब्जे में लिया है। वहीं घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक महिला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
