उत्तराखंड
38वें राष्ट्रीय खेल: शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ बागेश्वर पहुंचे…
बागेश्वर: 38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ बागेश्वर पहुंचे। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार रथ आज से पांच जनवरी तक जिले के तीनों विकास खंडों में जाकर प्रमुख स्थानों एवं शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी 6 जनवरी को बागेश्वर पहुंचेगी।
शुक्रवार को जिलाधिकारी ने खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम परिसर से तीनों प्रचार रथों को रवाना करते हुए सभी को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दी। तथा अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने का आवाह्न किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने से यहां के युवा खिलाड़ियों को सीखने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नए मतदाता बनने पर लोगों को मतदाता की शपथ दिलायी। इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी
मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
