उत्तराखंड
भीमताल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई रोजवेज बस, हादसे में तीन लोगों की मौत…
हल्द्वानी: पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस के बोहराकून, भीमताल के पास दुर्घटनाग्रस्त होने का बेहद दुःखद समाचार मिला है। हादसे में अब तक 4 मौत एवं अन्य 24 गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोग, एसडीआरएफ, और जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता से जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों से मुलाक़ात कर उनका हाल जाना और अस्पताल प्रशासन से घायलों को तत्काल उचित उपचार देने के लिए निर्देशित किया।
जानकारी के अनुसार हादसा कार को बचाने के चक्कर में हुआ है। उधर सचिव सीएम/कुमाऊं दीपक रावत भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
