हरिद्वार
उत्तराखंड की सियासत में छाया है ये वीडियो, बागी नेता के प्रोग्राम में विधायक ने लगाए डुमके
हरिद्वार: उत्तराखंड की सियासत चुनाव के मद्देनजर हलचल बढ़ी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप, दल-बदल का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज है। सियासी घमासान के बीच हरीद्वार रानीपुर विधायक आदेश चौहान का डांस खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान जिस कार्यक्रम में डिस्को डांस कर रहे हैं वो शिवालिक नगर, नगर पालिका के चुनाव में बागी हुए उपेंद्र शर्मा के बेटे तुषार की शादी का है बागी नेता के कार्यक्रम में विधायक के ठुमके लगाने से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।
आपको बता दें कि , 3 साल पहले शिवालिक नगर पालिका के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार राजीव शर्मा के खिलाफ खुले तौर पर एक खेमा चेयरमैन के खिलाफ लड़ा था, जिन्होंने उन्हें हराने के लिए जी-जान लगा दी थी। उपेंद्र शर्मा उन्हीं में एक थे, जो तब महज कुछ ही वोटों से हार गए थे। अब आदेश चौहान के बागी नेता के बेटे की शादी में जाने से फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि रानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उज्ज्वल पंडित की दावेदारी भी कहीं न कहीं आदेश चौहान की परेशानियों का कारण है। यही कारण है कि आदेश पुराने लोगों से मेल-जोल बढ़ाकर उन्हें साथ लाने की कोशिशों में जुटे है। इसी तरह के कयासों के साथ आदेश चौहान के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है।
.
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
