हरिद्वार
आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई, आरो कंपनी में की छापेमारी कर खंगाले दस्तावेज
रुड़की: उत्तराखंड में एक बार फिर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार सुबह हरिद्वार में देश की नामचीन कंपनी आरो में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। जैसे ही कंपनी में आयकर विभाग की टीम पहुंची तो वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने सभी वर्करों और कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने बंदाखेड़ी गांव के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरो कंपनी में पहुंच गुरुवार की सुबह करीब 9:30 छापेमारी की कार्रवाई की। कर्मचारियों को कम वेतन देकर कागजात में अधिक दिखाने के मामले में भी यह कार्रवाई की गई है। अभी कंपनी के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। साथ ही आयकर विभाग के अधिकारी भी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।
वहीं किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस छापेमारी से कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कंपनी में मौजूद कुछ कर्मचारियों के मोबाइल अधिकारियों ने जब्त किए हैं। साथ ही फाइल और अन्य कागजात भी कब्जे में लिए हैं। वहीं अभी तक आयकर विभाग की छापामारी जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
