Connect with us

सीएम धामी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई, सियासी गलियारों में हलचल तेज…

उत्तराखंड

सीएम धामी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई, सियासी गलियारों में हलचल तेज…

कहते हैं कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। ऐसी ही एक तस्वीर उत्तराखंड की राजनीति में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। सीएम धामी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर सीएम धामी और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की है। जिसमें दोनों एक साथ बैठे बाते करते दिख रहे है। इस तस्वीर ने दिल्ली से लेकर दून तक सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कयासों का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीरथ सिंह रावत के बिना परसेंटेज, कमीशन वाले बयान को लेकर मचे घमासाच के बीच धामी और तीरथ के रिश्ते खराब होने की चर्चाएं तेज हो गई थी। ऐसे मे गुरूवार को दिल्ली में एक शादी समारोह की तस्वीरों ने इन चर्चाओं पर विराम लगाया है तो वहीं कई और चर्चाओं को हवा दी है। दोनों नेता की दिल्ली  से अलग ही तस्वीर आई है। तस्वीरों में दिखी दिग्गजों की केमेस्ट्री ने नई कहानी बयान कर दी।  तस्वीर को देखकर भाजपाई जरूर राहत महसूस कर रहे होंगे। हालांकि दोनों के बीच बातचीत क्या हुई। ये साफ नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

गौरतलब है कि बीते दिनों में उत्तराखंड की सियासत में भाजपा के अंदर धामी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर घेरने में भाजपा के पूर्व सीएम तीरथ सिंह और त्रिवेंद्र सिंह ही नजर आए। जिसकी शुरूआत तीर​थ सिंह रावत ने ये कहकर की कि राज्य में बिना कमीशन के कोई काम नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिना परसेंटेज, कमीशन के कोई अपना काम नहीं करवा सकता है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्हें इस बात को कहना नहीं चाहिए लेकिन वो इस बात को बता रहे हैं।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top