उत्तराखंड
कॉर्बेट नेशनल पार्क में वनकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, दून में डॉक्टरों पर लगी ये रोक…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में दिवाली के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। जहां आमजन की सुविधा को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कॉर्बेट नेशनल पार्क में दिवाली को लेकर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के चलते वन कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिवाली पर यूपी व अन्य सीमाओं से शिकारियों की घुसपैठ की आशंका रहती है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए हाई अलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस साल कॉर्बेट के अंदर स्थित ऊंचे स्थानों पर रिच पेट्रोलिंग का कार्य भी किया जायेगा।
वहीं दूसरी ओर देहरादून में दीपावली के मद्देनजर जिले के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। कोरोनेशन अस्पताल में सभी डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टा़फ की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। आपात स्थिति में ही केवल छुट्टी मिल सकेगी। वहीं इससे पहले पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने के निर्देश दिए गए थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
