Connect with us

आठ जनवरी को होगी राजस्व उपनिरीक्षक/लेखपाल परीक्षा, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड

आठ जनवरी को होगी राजस्व उपनिरीक्षक/लेखपाल परीक्षा, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश…

गौचर / चमोली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आठ जनवरी को आयोजित होने वाली राजस्व उप उपनिरीक्षक/लेखपाल परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी ने सभी नामित नोडल, अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक/लेखपाल परीक्षा के लिए जनपद में 18 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें कुल 4850 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…

उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त करना सुनिश्चित करें। घड़ी, स्मार्ट वाच, मोबाइल फोन एवं गैजेट्स परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। इसलिए सभी परीक्षा कक्षों में दीवार घडी अवश्य रहें।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था की जाए। पुलिस को परीक्षा के दौरान कडी सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीमों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…

अपर जिलाधिकारी ने नियुक्त सभी अधिकारियों को संवदेनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करते हुए आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को संपन्न कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, सीओ पुलिस नताशा सिंह, मुख्य कोषाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, सीईओ कुलदीप गैरोला, सीएमएस डा.अलिन्द पोखरियाल सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top