उत्तराखंड
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में हो सकते है ये महत्वपूर्ण फैसले…
देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आज 2 मार्च को कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। बजट से पहले हो रही इस बैठक को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार की सुबह 11 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई गई हैं। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हो सकते हैं।उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट विधायक निधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकता है।
बैठक में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों का पंजीकरण शुल्क सामान्य किए जाने संबंधी प्रस्ताव, शराब और खनन के संशोधित नियमावली पर भी मंत्रिमंडल मुहर लगा सकता है। साथ ही 50 बेड के हॉस्पिटल और नर्सिंग होम के लिए विभाग ने रजिस्ट्रेशन शुल्क को शून्य किए जाने का निर्णय लिया था। लिहाजा मंत्रिमंडल में उत्तराखंड क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
