उत्तराखंड
पिटकुल के ये बड़े अधिकारी निलंबित, ये बताई जा रही वजह…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने पिटकुल के बड़े अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। ये अधिकारी कोई और नहीं बल्कि पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड के महाप्रबंधक विधि प्रवीण टंडन है। प्रवीण टंडन पर पिटकुल में काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता करने के आरोप लगे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने प्रवीण टंडन के निलंबित किए जाने का आदेश जारी किए है। जारी आदेश में लिखा है कि प्रवीण टंडन पर वैधानिक कार्य दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने कार्यों में उदासीनता अनुशासनहीनता समेत वैधानिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रवीण टंडन को निलंबन के दौरान मुख्य अभियंता रुड़की के कार्यालय से संबद्ध किया गया है. फिलहाल, प्रवीण टंडन की जगह अशोक कुमार जुयाल महाप्रबंधक मानव संसाधन के पास विधि का भी चार्ज रहेगा। वहीं प्रवीण टंडन पर लगे आरोपों को लेकर आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
