उत्तराखंड
कांवड़ लेकर लौट रहे युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरी बाईक, मौके पर मौत…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे का सिलसिला जारी है। कांवड़ यात्रा के बीच सड़क हादसों की खबरें भी सामने आ रही है। ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है। यहां डाक कांवड़ लेकर बाइक से वापस लौट रहे एक युवक की बाइक फ्लाईओवर से सीधे नीचे जा गिरी। जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर युवक युवती अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में बने फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर सीधे नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए रुड़की चिकित्सालय पहुंचाया है, जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया है।
वहीं मृतक का शव कब्जे में ले लिया गया है। घायल की शिनाख्त मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी आर्यन गर्ग (21) के रूप में हुई है। यवती का नाम प्रिया चौहान बताया जा रहा है। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
