उत्तराखंड
प्रदेश में आज से 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी…
उत्तराखंड में इन दिनों गर्मी ने हालत खराब कर रही है। चढ़ते पारे के बीच राहत भरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आज से 13 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने राज्य में आज से मौसम बदलने की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, यूएसएनगर, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झक्कड़ 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग की माने तो 11 जून को राज्य में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं 12 जून को राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति 13 जून को भी बनी रहेगी। साथ ही कहा है कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है। ओलावृष्टि वृक्षारोपण और बागवानी को नुकसान पहुंचा सकती है। विभाग ने लोगों से खुले स्थानों पर न जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर रखने की सलाह दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी
