उत्तराखंड
फायर: सीजन में बढ़ती आग को लेकर चेतावनी, अभी सिलसिला रहेगा जारी…
देहरादून: उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ जंगल की आग भी तेजी से फैलने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले कुछ दिन तापमान में और बढ़ोतरी होने की चेतावनी जारी की गई है।
वन विभाग ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया, साथ ही जंगल की आग की घटनाएं बढ़ने को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जिस पर वन विभाग ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और क्रू स्टेशन पर समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। आग पर काबू पाने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) से भी मदद ली जा रही है। साथ ही ग्रामीणों और वन पंचायतों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
वनों के सुलगने का सिलसिला जारी
फायर सीजन शुरू होने के बाद से ही उत्तराखंड में वनों के सुलगने का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 13 घटनाओं में 14.18 हेक्टेयर वन क्षेत्र को आग से नुकसान पहुंचा है। इसी के साथ फायर सीजन में 15 फरवरी से अब तक कुल 298 घटनाओं में 356 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद आग पर काबू पाना चुनौती बना हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
