उत्तराखंड
गढ़वाल राइफल्स का जवान अचानक हुआ लापता, छुट्टी पर आ रहा था घर, परिजन परेशान…
Uttarakhand News: उत्तराखंड से एक दुखःद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चमोली निवासी सेना में तैनात गढ़वाल राइफल्स का एक जवान छुट्टी पर घर आ रहा था। इस दौरान वह रास्ते से लापता हो गया है। लापता जवान की पहचान राहुल लखेड़ा के रूप में हुई है। जवान के लापता होने से परिजनों का बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने लापता जवान की तलाश शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूल रूप से चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र के सैजीं, सिमांण गांव निवासी राहुल लखेड़ा, भारतीय सेना की 17 गढ़वाल राइफल में कार्यरत थे। वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर बार्डर पर थी। बताया जा रहा है कि विगत 3 जनवरी को वह छुट्टी लेकर जम्मू से घर को निकले थे। ऋषिकेश क्षेत्र के कोडियाला के समीप अंतिम बार देखा गया था। लेकिन इसके बाद जवान का कोई पता नहीं चल पाया है।
वहीं जवान का कही सुराग नहीं मिलने पर परिजनों में लापता जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस जवान की तलाश में जुट गई है। अचानक लापता होने की खबर से जवान के परिजन काफी चिंतित हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
