उत्तराखंड
दर्दनाक हादसे ने छीन ली खुशियां, बेटे की शादी का कार्ड देकर लौट रहे पिता की मौत…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रहा है। घर से हंसी खुशी बेटे की शादी की तैयारी में जुटे पिता कार्ड बांटने निकले तो बहुत खुश थे। घर में भी शादी की तैयारियों की खुशी थी। लेकिन एक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। कार्ड बांट कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत हो गई। दुल्हे की पिता की मौत से शादी की खुशियां एक पल में मातम में तब्दील हो गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां रानीपुर क्षेत्र के गांव पूरणपुर सोल्हापुर गढ़मीरपुर निवासी विनोद कुमार के बेटे की दो हफ्ते बाद शादी होनी थी।वह अपने भाई जयनंद के साथ रिश्तेदारी से अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड देकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मीरपुर मुवाजपुर के पास गलत साइड से आ रहे लकड़ी से लदी ओवरलोड व तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार होने में कायमाब रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शादी वाले घर में मौत की खबर से कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश तेज कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
