उत्तराखंड
हल्द्वानी में दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या, मचा हड़कंप…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधी अब पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे है। हल्द्वानी में दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या कर दी है। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाजपुर कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात शंकर सिंह बिष्ट का परिवार यहां ब्लॉक ऑफिस के समीप स्थित कालिका कॉलोनी में निवास करता है। गुरूवार की प्रातः उसके बच्चे घर के पास ही में सरस्वती एकेडमी स्कूल में पढ़ने चले गये। जबकि पत्नी ममता बिष्ट (35) घर पर अकेली थी। दोपहर में जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो घर में मां को नहीं पाया। जबकि फर्श पर खून के छींटे पड़े हुए थे।
बताया जा रहा है कि बच्चों को आवाज सुन जब पड़ोसी अंदर पहुंचे तो किचन में ममता का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए। स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
