उत्तराखंड
Order: व्यवस्था चौकस करने को लेकर अधिकारियों को मेयर ने दिए फील्ड में उतरने के निर्देश…
ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटे नगर निगम प्रशासन ने आज से वृहद स्तर पर यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश में फोगिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर निगम ने तमाम फागिंग मशीन मोर्चे पर लगा दी हैं।
चार धाम यात्रा को लेकर नगर निगम बेहद संजीदा नजर आ रहा। साप्ताहिक अवकाश के बावजूद मेयर अनिता ममगाईं ने नगर निगम प्रांगण में फॉगिंग अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को भी यात्राकाल को देखते हुए आफिसों में बेठने के बजाए फील्ड में उतरने के निर्देश दिए।
महापौर ने बताया कि कोरोना का कहर समाप्त होने के पश्चात इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि विश्व की चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए निगम प्रशासन तमाम तैयारियों को परवान चढ़ाया ज रहा है।यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण के साथ किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पढ़ें इसके लिए निगम सजग है।
फोगिंग, स्वच्छता एवं तमाम आवश्यक सेवाओं के लिए दिनरात जुटे रहने के लिए निगमकर्मियों को निर्देश दिए गये हैं। शहर में लगातार छिड़काव करने के साथ डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए भी वृहद स्तर पर फॉगिंग शुरू कराई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
