उत्तराखंड
यूटीईटी के लिए आवेदन तिथि की लास्ट डेट बढ़ी, 4 अगस्त तक करें आवेदन…
UTET Update: शिक्षक बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के लिए आवेदन की तिथि चार अगस्त तक बढ़ा दी गई है। साथ ही परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड में 30 सितंबर को टीईटी एग्जाम होगा।
बता दें कि उत्तराखंड में टीईटी प्रथम एवं द्वितीय में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। पूर्व में आवेदन की तारीख एक जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई तक रखी गई थी। अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अगस्त कर दी गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की गई है।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में इस साल यह परीक्षा 30 सितंबर को कराई जाएगी। परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण भी जल्द कर लिया जाएगा। पहली बार आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। हर साल हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। इसके लिए विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
