उत्तराखंड
काठगोदाम से देहरादून का सफर होगा आसान, अब रोज मिलेगी ट्रेन…
Railway Update: अगर आप काठगोदाम से देहरादून का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब काठगोदाम से दून के लिए रोजाना ट्रेन चलेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर गाड़ी संख्या यह फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या 14120/14119 (काठगोदाम देहरादून) को सप्ताह में 5 दिन के स्थान पर अब प्रतिदिन चलाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊं से देहरादून जाने वालों में छात्रों की संख्या ज्यादा है जो ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में रोजाना ट्रेन के संचालन से उन्हें सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या गाड़ी 14120 ( देहरादून-काठगोदाम) 8 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार गुरुवार, शनिवार, रविवार को चलती थी और गाड़ी 14119 (काठगोदाम-देहरादून) 9 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चलती थी।
वहीं 14113 (सूबेदारगंज-देहरादून) 7 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलती थी, 14 114 (देहरादून-सूबेदारगंज) 10 अगस्त से से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलती थी। काठगोदाम – देहरादून शाम 7 बजकर 45 मिनट पर काठगोदाम से देहरादून के लिए रवाना होती है औप सुबह 4.20 पर देहरादून पहुंचती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
